कार में मिली महिला और डॉक्टर की लाश, आत्महत्या की आशंका

 दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में मंगलवार सुबह एक कार के अंदर महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों को गोली लगी हुई है। पुरुष पेशे से डॉक्टर है, जबकि महिला नर्सिंग होम की एमडी बताई जा रही है। डीसीपी के मुताबिक, डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी और फिर खुद को गोली मारी है। शुरुआती जांच में ऐसी बात सामने आ रही है।


पुलिस का कहना है कि महिला सुदिप्ता मुखर्जी निर्वाण नर्सिंग होम की एमडी हैं और ओमप्रकाश कुकरेजा उसी नर्सिंग होम में डॉक्टर हैं। दोनों का लव अफेयर था। सुदिप्ता मुखर्जी, ओमप्रकाश पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसकी वजह से वो परेशान था। ओमप्रकाश कुकरेजा की पत्नी हैंडीकैप हैं।


डॉक्टर के सिर में गोली लगी है जबकि महिला के सीने में गोली के निशान मिले हैं। सेक्टर 13 में गाड़ी बरामद हुई जिसमें दोनों की लाश मिली है। डॉक्टर कुकरेजा का एक बेटा है जो देहरादून में डॉक्टर है।कुकरेजा की एक बेटी भी है जो यमुना विहार में डेंटिस्ट है।